Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 10 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की धूम, ठाकुर जी को अर्पित हुआ छप्पन भोग

वृंदावन के प्राचीन श्री राधा दामोदर मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार कर उन्हें छप्पन भोग और अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। कढ़ी, चावल, दही बड़े, पापड़, चटनी और अचार समेत विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से भोग सजाया गया।

इससे पूर्व दीपावली की संध्या पर श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दामोदर लीला के दिव्य दर्शन कराए गए। सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी और पूर्ण चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मां यशोदा द्वारा बाल कृष्ण को उखल से बांधने की लीला के कारण ही कार्तिक मास को दामोदर मास कहा जाता है।

महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया।

Previous News

केशव धाम में RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया अन्नकूट प्रसादम कार्यक्रम को संबोधित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान