दीपावली पर पटाखों की कम बिक्री से दुकानदारों के चेहरों पर छाई मायूसी

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 121 Views


मथुरा। दीपावली पर्व को लेकर मथुरा के सौंख रोड पर पटाखों का बाजार सजाया गया था। दीपावली के त्योहार को देखते हुए पटाखा विक्रेताओं ने बड़े उत्साह के साथ अपनी-अपनी दुकानें लगाई थीं। दुकानदारों को उम्मीद थी कि इस बार अच्छी बिक्री होगी और त्योहार पर अच्छा कारोबार देखने को मिलेगा।

लेकिन दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सकी। बिक्री कम रहने के कारण दुकानदारों के पास काफी मात्रा में पटाखे बच गए। इससे व्यापारियों के चेहरों पर मायूसी देखने को मिली।

दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पटाखों के दामों में अधिक बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के चलते ग्राहकों ने पटाखों की खरीदारी कम की, जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि इस बार बिक्री कम होने से उन्हें उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं मिल पाया।

दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर पटाखों की कम बिक्री ने पटाखा कारोबारियों को निराश कर दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now