स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
मथुरा वृंदावन नगर निगम से जुड़े एक सफाई कर्मचारी द्वारा विषाक्त पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। शनिवार देर शाम हुई इस घटना के बाद परिजन युवक को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
पीड़ित पवन चौहान, निवासी अंता पाड़ा, का आरोप है कि वह वर्ष 2018 से डूडा विभाग के माध्यम से नगर निगम में कार्यरत है और वर्तमान में वार्ड नंबर 54 महोली रोड पर तैनात है। उसने सफाई सुपरवाइजर महेश और सफाई इंस्पेक्टर विपिन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छुट्टी के नाम पर उससे ₹2000 की मांग की जाती थी और रकम न देने पर उसकी हाजिरी नहीं लगाई जाती थी।
पीड़ित का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत नगर निगम अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
फिलहाल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मामले के सामने आने के बाद नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर