योगी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए गोवर्धन में घुटनों के बल सप्तकोसीय परिक्रमा कर रहा...
- 1h ago
थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव अगरयाला में बुजुर्ग श्याम सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। हत्या के मामले में साक्ष्य मिटाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कथित तौर पर मृतक की मोटरसाइकिल को काटकर उसके अलग-अलग पुर्जे कर दिए थे, ताकि हत्या से जुड़े सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को गांव नगला लक्ष्मनवीर अगरयाला निवासी विक्की ने अपने पिता श्याम सिंह (करीब 60 वर्ष) की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की तहरीर थाना शेरगढ़ में दी थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा संख्या 341/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की थी।
हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य मिटाने के आरोप में शहजाद उर्फ बद्दू पुत्र अजीज निवासी मोहल्ला नकासा, कोसीकलां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 25 नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे कोसीकलां क्षेत्र में न्यू बाईपास रोड पर कूड़े के ढेर के पास से आरोपी को पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर मृतक श्याम सिंह की मोटरसाइकिल संख्या UP 86 AD 9523 के अलग-अलग पुर्जे बरामद किए गए। आरोप है कि मोटरसाइकिल को काटकर उसके हिस्सों को अलग-अलग कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 238 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर के नेतृत्व में थाना शेरगढ़ पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक दीपक चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव अगरयाला में बुजुर्ग श्याम सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। हत्या के मामले में साक्ष्य मिटाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कथित तौर पर मृतक की मोटरसाइकिल को काटकर उसके अलग-अलग पुर्जे कर दिए थे, ताकि हत्या से जुड़े सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को गांव नगला लक्ष्मनवीर अगरयाला निवासी विक्की ने अपने पिता श्याम सिंह (करीब 60 वर्ष) की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की तहरीर थाना शेरगढ़ में दी थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा संख्या 341/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की थी। हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य मिटाने के आरोप में शहजाद उर्फ बद्दू पुत्र अजीज निवासी मोहल्ला नकासा, कोसीकलां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 25 नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे कोसीकलां क्षेत्र में न्यू बाईपास रोड पर कूड़े के ढेर के पास से आरोपी को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर मृतक श्याम सिंह की मोटरसाइकिल संख्या UP 86 AD 9523 के अलग-अलग पुर्जे बरामद किए गए। आरोप है कि मोटरसाइकिल को काटकर उसके हिस्सों को अलग-अलग कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 238 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर के नेतृत्व में थाना शेरगढ़ पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक दीपक चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!