योगी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए गोवर्धन में घुटनों के बल सप्तकोसीय परिक्रमा कर रहा...
- 1h ago
प्रयागराज। शादी के घर में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब हल्दी की रस्म के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने एक महिला की जान ले ली। जश्न में चलाई गई गोली सीधे वहां मौजूद महिला को जा लगी। घटना के बाद शादी समारोह में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
मामला प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गौरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी नोखेलाल पटेल के बेटे राहुल की शादी की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार रात घर में हल्दी की रस्म का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें परिवार और रिश्तेदार शामिल थे।
इसी दौरान कार्यक्रम में पहुंचे शिव प्रकाश पटेल उर्फ बृजेश ने कथित तौर पर अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली वहां मौजूद 55 वर्षीय लालती देवी को लग गई। लालती देवी दूल्हे की रिश्ते में बुआ थीं। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही फाफामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी शिव प्रकाश पटेल उर्फ बृजेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की पिस्टल और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
इस घटना ने एक बार फिर शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग के खतरनाक चलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ पलों के जश्न ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।
प्रयागराज। शादी के घर में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब हल्दी की रस्म के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने एक महिला की जान ले ली। जश्न में चलाई गई गोली सीधे वहां मौजूद महिला को जा लगी। घटना के बाद शादी समारोह में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। मामला प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गौरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी नोखेलाल पटेल के बेटे राहुल की शादी की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार रात घर में हल्दी की रस्म का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें परिवार और रिश्तेदार शामिल थे। इसी दौरान कार्यक्रम में पहुंचे शिव प्रकाश पटेल उर्फ बृजेश ने कथित तौर पर अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली वहां मौजूद 55 वर्षीय लालती देवी को लग गई। लालती देवी दूल्हे की रिश्ते में बुआ थीं। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फाफामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को दबोचा मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी शिव प्रकाश पटेल उर्फ बृजेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की पिस्टल और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। इस घटना ने एक बार फिर शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग के खतरनाक चलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ पलों के जश्न ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!