संस्कृति विश्वविद्यालय के 9 विद्यार्थियों का हयात पैलेस में चयन, गुरुग्राम में छह माह की मिलेगी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1h Ago 70 Views


संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के नौ विद्यार्थियों का चयन अंतरराष्ट्रीय होटल श्रृंखला हयात पैलेस, गुरुग्राम में छह माह के औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए हुआ है।

इन विद्यार्थियों का चयन होटल प्रबंधन द्वारा आयोजित साक्षात्कार और कौशल मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया है। चयनित विद्यार्थियों में जितेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, नेपाल, नितिन यादव, धनंजय, सुनील कुमार, अनुराग मौर्य और मोहम्मद रईस सहित नौ विद्यार्थी शामिल हैं।

विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर शुभांगी सक्सैना ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों का प्रशिक्षण 18 जनवरी 2027 से शुरू होगा। छह माह के इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को होटल उद्योग के चार प्रमुख विभागों फूड एंड बेवरेज सर्विस, किचन एवं पाक कला, हाउसकीपिंग और फ्रंट ऑफिस में काम करने का अवसर मिलेगा।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉस्पिटैलिटी सेवाओं, होटल प्रबंधन, अतिथि सत्कार और आधुनिक कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। खास बात यह है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी विद्यार्थियों को आकर्षक मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, कुलपति, प्रबंधन तंत्र और स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योग आधारित प्रशिक्षण का परिणाम बताया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now