योगी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए गोवर्धन में घुटनों के बल सप्तकोसीय परिक्रमा कर रहा...
- 1h ago
शादी समारोह की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब देर रात घर लौट रही युवकों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार छह युवक घायल हो गए। घटना थाना मांट क्षेत्र के पानीगांव रोड पर राधारानी कट के समीप की है।
जानकारी के मुताबिक, थाना राया क्षेत्र के गांव नगला चेता निवासी छह युवक मांट क्षेत्र के गांव डांगौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से वापस लौटते समय मंगलवार देर रात करीब 12:15 बजे उनकी स्कॉर्पियो पानीगांव रोड पर राधारानी कट के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
हादसे में स्कॉर्पियो सवार लोकेश (21), कान्हा (17), अजय (25), भूपेंद्र (23), विपिन (30) और पवन (25) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पीआरवी 8420 और थाना मांट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए वृंदावन स्थित मायावती अस्पताल भिजवाया। वहीं, क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को गड्ढे से बाहर निकलवाया गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को चोटें आई हैं। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शादी समारोह की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब देर रात घर लौट रही युवकों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार छह युवक घायल हो गए। घटना थाना मांट क्षेत्र के पानीगांव रोड पर राधारानी कट के समीप की है। जानकारी के मुताबिक, थाना राया क्षेत्र के गांव नगला चेता निवासी छह युवक मांट क्षेत्र के गांव डांगौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से वापस लौटते समय मंगलवार देर रात करीब 12:15 बजे उनकी स्कॉर्पियो पानीगांव रोड पर राधारानी कट के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार लोकेश (21), कान्हा (17), अजय (25), भूपेंद्र (23), विपिन (30) और पवन (25) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पीआरवी 8420 और थाना मांट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए वृंदावन स्थित मायावती अस्पताल भिजवाया। वहीं, क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को गड्ढे से बाहर निकलवाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को चोटें आई हैं। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!