स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
थाना राया क्षेत्र के गांव बुर्ज में मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 11 वर्षीय साक्षी को टक्कर मार दी, जिससे उसके दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया
परिजनों के अनुसार साक्षी घर के बाहर खेल रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर, जिसे कथित रूप से नशे में चालक चला रहा था तेज गति से आकर उसे टक्कर मार गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची के पैरों समेत शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है
आरोप है कि भागते समय चालक ने पास में बंधी एक गाय को भी टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और आरोपी धर्मेंद्र निवासी बाड़ौन की तलाश शुरू कर दी है घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर