स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
वृंदावन से संत प्रेमानंद महाराज के श्रद्धालुओं के लिए एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। स्वास्थ्य में गिरावट के चलते आश्रम प्रबंधन ने महाराज जी की दैनिक पदयात्रा, एकांतिक दर्शन और वार्तालाप को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इस खबर के बाद देश-विदेश में मौजूद लाखों श्रद्धालुओं में चिंता और मायूसी का माहौल है।
वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर आश्रम प्रबंधन की ओर से महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार स्वास्थ्य कारणों से महाराज जी की नियमित पदयात्रा, एकांतिक दर्शन और एकांतिक वार्तालाप को अगले आदेश तक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में गिरावट देखी जा रही थी, जिसके चलते चिकित्सकों की सलाह पर यह निर्णय लिया गया है।
आश्रम प्रशासन ने श्रद्धालुओं से महाराज जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद देश-विदेश में मौजूद उनके अनुयायियों में मायूसी और चिंता की लहर दौड़ गई है।
प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा और सत्संग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में कार्यक्रमों के स्थगन की सूचना से भक्त भावुक नजर आ रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर