स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
मथुरा जनपद के सुरीर कलां में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य और श्रद्धामय शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व शिक्षा मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने भगवान परशुराम की आरती उतारकर किया।
यह शोभायात्रा परशुराम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों—पुरानी पेठ बाजार, नया बाजार, बस स्टैंड और स्टेट बैंक होते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक आकर्षक राधा-कृष्ण झांकियां और भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
इस आयोजन में सुरीर व आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी वर्गों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी भी देखने को मिली, जिसके चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर