स्मार्ट मीटर पर भड़का गुस्सा: वृंदावन की कांशीराम कॉलोनी में महिलाओं ने बिजलीघर घेरा

  • 69 days ago
  • 342 views


वृंदावन में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कांशीराम कॉलोनी की महिलाओं ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद महज 10 दिनों में ही 1500 रुपये तक के भारी-भरकम बिजली बिल आ रहे हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

नीरू, शैफाली और राधा सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि बिल जमा न करने पर बिजली काटने की चेतावनी दी जा रही है, जिससे लोग परेशान हैं। वहीं मंजू सैनी ने मांग उठाई कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं।

काफी देर तक चले हंगामे के दौरान अधिकारी महिलाओं को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़ी रहीं। इस घटना ने क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विरोध को और तेज कर दिया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now