स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
कोसीकलां। पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। ढोल नगाड़े के बीच कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान भाजपाइयों ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व की नीतियों की जीत बताया।
उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है। जगहों पर आतिशबाजी भी की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह जीत आने वाले चुनावों में बीजेपी के लिए सकारात्मक संकेत है।
नगर के सब्जी मंडी चौराहे पर भाजपा मंडल कार्यकारिणी के नेत्रत्व में आतिशिवाजी की और मिठाई एवं भेलपुरी खिलाकर जश्न मनाया गया I इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगाए गए।चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल एवं जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है।
यह जनादेश केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के प्रति अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के सम्मानित मतदाताओं, जागरूक नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है।
मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन ने कहा कि ऐतिहासिक सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सशक्त संगठनात्मक मार्गदर्शन तथा माननीय गृहमंत्री अमित शाह के कुशल एवं प्रभावी चुनावी प्रबंधन का परिणाम है। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश वाल्मीकि, मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा, मंडल महामंत्री सत्यवीर सांगवान, दीपक बडगूजर, चरण सिंह प्रधान, विनय उपाध्याय सहित दर्जनों उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर