स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा। जनपद में साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम और पुलिस अधिकारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस कार्यालय में प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने अधिकारियों को साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं और तकनीकी बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को डिजिटल धोखाधड़ी, ऑनलाइन वित्तीय फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों तथा साइबर अपराधियों के बदलते तौर-तरीकों से अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए त्वरित रिस्पॉन्स, तकनीकी विश्लेषण और समयबद्ध कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर साइबर सेल की कार्यप्रणाली, डेटा एनालिसिस टूल्स के प्रभावी उपयोग, डिजिटल साक्ष्यों के महत्व तथा पीड़ित नागरिकों की शिकायतों पर पुलिस द्वारा की जाने वाली त्वरित वैधानिक कार्रवाई के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध लगातार नए स्वरूप में सामने आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों का तकनीकी रूप से दक्ष और अद्यतन रहना आवश्यक है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के साथ-साथ साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने साइबर अपराधों की जांच से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और भविष्य में इन चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने का संकल्प लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर