शराब पीने से रोकने पर महिला को मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

  • 70 days ago
  • 224 views


मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में शराब पीने का विरोध करने पर एक महिला की बेरहमी से हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात बीती 29 अप्रैल को मोक्षधाम के पास वाल्मीकि बस्ती में हुई थी, जहां दबंगों ने घर में घुसकर हमला किया था।

बताया गया कि आकाशवाणी मोक्षधाम के पास स्थित वाल्मीकि बस्ती में कुछ युवक सड़क पर बैठकर शराब पी रहे थे। जब स्थानीय निवासी सुरेश के बेटों ने महिलाओं की आवाजाही का हवाला देते हुए उन्हें वहां से हटने को कहा, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए।

विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों से लैस करीब आधा दर्जन युवकों ने सुरेश के बेटों पर पर हमला बोल दिया बेटों को बचाने के दौरान जब सुरेश की पत्नी राजवती बीच-बचाव करने आईं, तो नशे में धुत हमलावरों ने उनके सिर पर लोहे की सरिया से वार कर दिया। गंभीर हालत में राजवती को आगरा ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था इसी बीच मुखबिर की सूचना पर गोविंद नगर थाना प्रभारी रवि त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चमेली देवी इंटर कॉलेज तिराहे के पास घेराबंदी कर दो मुख्य आरोपी गगन और आदित्य उर्फ गुलाव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सरिया और डंडा भी बरामद कर लिए है।थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now