संविद् गुरुकुलम् में राष्ट्र चिंतन दिवस, साध्वी ऋतंभरा ने पत्रकारों से कहा—राष्ट्रहित सर्वोपरि रखें

  • 9h ago
  • 70 views


वृंदावन। मथुरा मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम के निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं महान चिंतक स्व. भानु प्रताप शुक्ल की जयंती के अवसर पर संविद् गुरुकुलम् गर्ल्स सैनिक स्कूल में राष्ट्र चिंतन दिवस आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी ऋतंभरा, पूर्व अपर महाधिवक्ता रमेश सिंह और पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री रविकांत गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्व. भानु प्रताप शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान एजुकेशन डायरेक्टर की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने पत्रकारों से भय और प्रलोभन से मुक्त रहकर सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। पत्रकारों को किसी भी प्रकार के लोभ, दबाव या पक्ष-विपक्ष में पड़े बिना सत्य को सामने लाने का कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर साध्वी ऋतंभरा ने घोषणा की कि आगामी 25 अगस्त को राष्ट्र रक्षासूत्र की रजत जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को 1 लाख 11 हजार राखियां समर्पित की जाएंगी। उन्होंने सामाजिक संगठनों और विद्यालयों से इस अभियान में सहयोग करने और अधिक से अधिक राखियां भेजने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र, समाज और पत्रकारिता की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now