मथुरा में एक ही परिवार के 3 सदस्य लापता, 7 वर्षीय बेटे समेत माता-पिता की तलाश में परिजन परेशान

  • 9h ago
  • 105 views


मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र के किशोरी नगर, बिरला मंदिर के पास से एक ही परिवार के तीन सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी है और अब आम लोगों से भी लापता परिवार की तलाश में सहयोग करने की अपील की है।

परिजनों के अनुसार, महेश सैनी (41), उनकी पत्नी अनीता (38) और उनका 7 वर्षीय बेटा अर्पित बीती 3 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वे अपने मामा के यहां चित्रकूट जा रहे हैं। हालांकि, तीनों न तो चित्रकूट पहुंचे और न ही इसके बाद उनका कोई पता चल सका।

महेश के भाई राजेंद्र उर्फ रज्जो सैनी के मुताबिक, परिवार और रिश्तेदारों ने संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन अभी तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिला है। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी है।

परिजनों ने बताया कि महेश सैनी की लंबाई करीब 5 फुट, अनीता की करीब 5 फुट और अर्पित की करीब 3 फुट है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि तीनों में से किसी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों अथवा थाना गोविंद नगर पुलिस, मथुरा को सूचना दें।

परिजनों का कहना है कि लंबे समय से तलाश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने से वे बेहद परेशान हैं और उन्हें उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से लापता परिवार का जल्द पता लगाया जा सकेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now