कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 11h ago
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मथुरा के विभिन्न विद्यालयों ने “न गुब्बारे, न प्लास्टिक सजावट” अभियान के तहत पर्यावरण अनुकूल तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर ईको-फ्रेंडली आयोजन का संदेश दिया। प्रोजेक्ट मथुरा की इस पहल को जिला प्रशासन और नगर निगम मथुरा-वृंदावन का भी सहयोग मिला।
कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल और सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल समेत कई विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस की सजावट के लिए गुब्बारों और प्लास्टिक की जगह कपड़े, कागज और पुनः उपयोगी सामग्री का इस्तेमाल किया गया। स्कूलों की यह पहल विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देती नजर आई।
इस दौरान विद्यार्थियों को गुब्बारों और प्लास्टिक से पशु-पक्षियों को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों और शिक्षकों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।
नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि ईको-फ्रेंडली आयोजन की यह पहल जन्माष्टमी समेत अन्य त्योहारों में भी जारी रखी जाएगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को जरूरी बताया।
वहीं, प्रोजेक्ट मथुरा के संस्थापक सीए विपुल अग्रवाल ने इस पहल को कचरा न्यूनीकरण और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बदलावों के जरिए त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मथुरा के विभिन्न विद्यालयों ने “न गुब्बारे, न प्लास्टिक सजावट” अभियान के तहत पर्यावरण अनुकूल तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर ईको-फ्रेंडली आयोजन का संदेश दिया। प्रोजेक्ट मथुरा की इस पहल को जिला प्रशासन और नगर निगम मथुरा-वृंदावन का भी सहयोग मिला। कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल और सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल समेत कई विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस की सजावट के लिए गुब्बारों और प्लास्टिक की जगह कपड़े, कागज और पुनः उपयोगी सामग्री का इस्तेमाल किया गया। स्कूलों की यह पहल विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देती नजर आई। इस दौरान विद्यार्थियों को गुब्बारों और प्लास्टिक से पशु-पक्षियों को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों और शिक्षकों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि ईको-फ्रेंडली आयोजन की यह पहल जन्माष्टमी समेत अन्य त्योहारों में भी जारी रखी जाएगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को जरूरी बताया। वहीं, प्रोजेक्ट मथुरा के संस्थापक सीए विपुल अग्रवाल ने इस पहल को कचरा न्यूनीकरण और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बदलावों के जरिए त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!