ऑपरेशन प्रहार में महावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 165 ग्राम अवैध एल्प्राजोलम पाउडर के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • 12h ago
  • 108 views


मथुरा। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना महावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 165 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ एल्प्राजोलम पाउडर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई 16 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:04 बजे पार्क के सामने ठकुरानी घाट की तरफ यमुना जी के किनारे की।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र कंचन सिंह, निवासी नगला आम, थाना महावन, मथुरा, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 165 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (एल्प्राजोलम पाउडर) बरामद किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना महावन में मु0अ0सं0 218/2026, धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। आरोपी के खिलाफ थाना राया, मथुरा में वर्ष 2022 में पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत भी मुकदमा दर्ज बताया गया है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में व0उ0नि0 ध्यानवीर सिंह, रिजर्व कांस्टेबल 461 मनीष कुमार और रिजर्व कांस्टेबल 438 अमरजीत शामिल रहे।

महावन पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है और अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now