ऑपरेशन प्रहार में मांट पुलिस की कार्रवाई, 18 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • 12h ago
  • 142 views


मथुरा। अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना मांट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 18 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टैट्रा पैक (मार्का नगीना) की 18 पव्वा देशी शराब बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त 2026 को शाम करीब 6 बजे थाना मांट पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बारहमासी चौराहा स्थित सरकारी ठेका दुकान के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18 पव्वा टैट्रा पैक (मार्का नगीना) अवैध देशी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्यामसुन्दर पुत्र रामजीलाल, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी गांव नन्द नगरिया, थाना मांट, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मांट में मु0अ0सं0 185/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग और अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह इसे कहां से लेकर आया था और इसकी बिक्री किस स्थान पर की जानी थी।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल 785 दिनेश कुमार और रिजर्व कांस्टेबल 318 दीपक कुमार शामिल रहे।

मांट पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब की बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now