गोवर्धन पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से...
- 3h ago
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 24 नवंबर को ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर मंडी के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया, जहां टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है और उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस पूरे मामले पर सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण और साक्ष्य संकलन कराया गया है। मृतक की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 24 नवंबर को ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर मंडी के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया, जहां टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है और उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पूरे मामले पर सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण और साक्ष्य संकलन कराया गया है। मृतक की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!