शकूरबस्ती से मथुरा जंक्शन तक चलेगी अतिरिक्त ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

  • 71 days ago
  • 307 views


अधिक मास और बढ़ती हुई गर्मी को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने निर्णय लिया है कि शकूरबस्ती से पलवल होते हुए मथुरा जंक्शन तक एक अतिरिक्त ट्रेन का संचालन किया जाए जिससे यात्रियों को कोई परेशानी ना हो सके। इसी के चलते 5 मई से लेकर 31 जुलाई तक अस्थाई रूप से इएमयू पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

पूर्व में यह ट्रेन शकूरबस्ती से पलवल तक चलती थी लेकिन अब इसका मथुरा जंक्शन तक विस्तार किया गया है। यह ट्रेन शकूर बस्ती से 2 बजकर 30 मिनट पर चलेगी और 4:45 पर पलवल स्टेशन पहुंचेगी और 4:50 पर पलवल से चलेगी और शाम 7:15 पर मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। 

वही मथुरा से देर शाम 7:45 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी और यह ट्रेन रात्रि।10 बज कर 15 मिनट पर पलवल पहुंचेगी और रात्रि 12:45 पर शकूरबस्ती स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि दो माह के लिए यह ट्रेन चलाई जा रही है जिससे मथुरा तक आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now