शाही जामा मस्जिद की नई कमेटी का हुआ गठन, फ़ैजल इकबाल अध्यक्ष नियुक्त,आवाम के लोगों में खुशी की लहर

  • 70 days ago
  • 258 views


वृंदावन - सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा वृंदावन स्थित शाही जामा मस्जिद (वक्फ संख्या 39) की नई कमेटी का गठन कर दिया गया है। इस गठन को लेकर स्थानीय मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार, वक्फ बोर्ड ने सर्वसम्मति से फ़ैजल इकबाल को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

उनके चयन को लेकर क्षेत्र के लोगों ने भरोसा जताया है और उम्मीद व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में मस्जिद से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा।

नई कमेटी के गठन के बाद सदस्यों ने आपस में बैठक कर भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की। 

कमेटी के पदाधिकारियों ने आवाम से सहयोग की अपील करते हुए सभी को दिली मुबारकबाद दी है। और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नई कमेटी के गठन से मस्जिद के प्रबंधन और विकास कार्यों में तेजी आएगी, जिससे समुदाय को सकारात्मक लाभ मिलेगा।

हर्ष व्यक्त करने वालो में हाजी लियाकत सिद्दीकी,यूनिस कुरैशी,भुल्लू कुरैशी,निसार सिद्दीकी,अल्लादीन सिद्दीकी, अकबर कुरैशी उर्फ अक्को, इस्लाम उस्मानी आदि शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now