https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

₹800 के पेट्रोल के पैसे मांगने पर सेल्समैन को मारी गोली, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

  • 6h ago
  • 135 views


राजस्थान के अलवर जिले में महज ₹800 के पेट्रोल के भुगतान को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के बुर्जा स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर बाइक सवार एक नकाबपोश युवक ने पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे देने से इनकार कर दिया। जब सेल्समैन ने भुगतान मांगा तो आरोपी ने अवैध कट्टा निकालकर उसके सीने में गोली मार दी। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

गोली लगने के बाद सेल्समैन सचिन मौके पर ही गिर पड़ा। पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और कुछ ही समय बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और वारदात के मकसद को लेकर पूछताछ कर रही है।

अलवर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या उसने यह वारदात अकेले अंजाम दी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now