रोडवेज बसों में बड़ी राहत: अब यात्रियों को मिलेगा फ्री ORS, गर्मी में सफर होगा सुरक्षित

  • 69 days ago
  • 223 views


उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब रोडवेज बसों में फर्स्ट एड किट के साथ-साथ नि:शुल्क ORS (ओआरएस) घोल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

मथुरा डिपो में इस पहल के तहत फर्स्ट एड सामग्री के साथ ORS के पैकेट तैयार कर चालक और परिचालकों को वितरित किए जा रहे हैं। यह व्यवस्था यात्रियों की तबीयत बिगड़ने की स्थिति में तुरंत राहत देने के लिए की गई है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा के अनुसार, सफर के दौरान गर्मी और डिहाइड्रेशन की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सके।

इस पहल से गर्मी के मौसम में बस यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और सफर पहले से ज्यादा सुरक्षित व सुविधाजनक बनेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now