स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
बरसाना में रविवार को दबंगई और हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी और उनके समर्थकों पर अधिवक्ता एवं पेट्रोल पंप संचालक दिवाकर शर्मा का रिवाल्वर दिखाकर अपहरण करने और उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को रास्ते से जबरन उठाकर पूर्व चेयरमैन की कोठी में ले गए, जहां लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई की गई। घटना की जानकारी फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कोठी को घेर लिया। इस दौरान कोठी की छत से ग्रामीणों पर पथराव किए जाने का भी आरोप है।
सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस को भी शुरुआती दौर में अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस बल बुलाया गया। करीब शाम छह बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोठी का गेट तोड़कर अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को मुक्त कराया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पूर्व चेयरमैन सहित कुल 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से कई वाहन, दर्जनों मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जबकि पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर