राया पुलिस ने तमंचा व कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार

  • 67 days ago
  • 247 views


मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, राया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह अभियुक्त विष्णु पुत्र जगदीश, निवासी ग्राम नगला दीपा थाना मांट, को पकड़ लिया

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना राया में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now