स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा के राया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गई और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बिचपुरी चौकी क्षेत्र के राया-हाथरस मार्ग पर गांव बिरहना के पास हुआ, जहां कैंटर अचानक संतुलन खो बैठी और पीके कॉलेज के गेट से टकराकर पलट गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर के नीचे दबने से चालक की जान चली गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय प्रवेश कुमार निवासी जीवनपुर, अलीगढ़ के रूप में हुई है। हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर