स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा के थाना राया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गेस्ट हाउसों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 6 महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामग्री भी बरामद की है।
थाना राया पुलिस ने शनिवार रात रायाकट स्थित रॉयल होम्स गेस्ट हाउस और सांवरिया गेस्ट हाउस पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए कथित अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ छापेमारी की। पहली कार्रवाई रात 9:50 बजे और दूसरी 11:20 बजे की गई।
पुलिस के अनुसार, दोनों गेस्ट हाउसों से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 6 महिलाओं/पीड़िताओं का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल फोन, 4,380 रुपये नकद और 36 कंडोम बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यदि इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के निर्देशन में थाना राया पुलिस की टीम ने किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर