स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा के राया क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कथित अनैतिक देह व्यापार का खुलासा होने का दावा किया गया है। पुलिस ने 13 युवक और 6 युवतियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मथुरा के थाना राया क्षेत्र स्थित राया कट के होटल रॉयल और होटल सांवरिया में शनिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।
क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय के नेतृत्व में नायब तहसीलदार महावन और थाना राया पुलिस की टीम ने दोनों होटलों पर एक साथ दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से होटल संचालकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी के दौरान 13 युवक और 6 युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि राया कट क्षेत्र में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से यह छापेमारी की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अनैतिक और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संजीव कुमार राय, क्षेत्राधिकारी महावन
यह कार्रवाई पुलिस के दावों और दर्ज मामले पर आधारित है। हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध आरोप न्यायालय में सिद्ध होना शेष है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर