दूरबीन से ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत, दूसरे ऑपरेशन के बाद गई महिला की जान...
- 9h ago
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटा है। इसी क्रम में शुक्रवार को आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) गगन गोयल ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान DRM ने प्लेटफॉर्मों की साफ-सफाई, सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, ट्रेनों के सुचारु संचालन, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उनके साथ रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के गेट नंबर-1 पर श्रद्धालुओं के ठहरने की विशेष व्यवस्था की है। वहीं, यात्रियों की सहायता के लिए स्काउट एवं गाइड द्वारा हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके अलावा, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग की गई है। मेले के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटा है। इसी क्रम में शुक्रवार को आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) गगन गोयल ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान DRM ने प्लेटफॉर्मों की साफ-सफाई, सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, ट्रेनों के सुचारु संचालन, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उनके साथ रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के गेट नंबर-1 पर श्रद्धालुओं के ठहरने की विशेष व्यवस्था की है। वहीं, यात्रियों की सहायता के लिए स्काउट एवं गाइड द्वारा हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग की गई है। मेले के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!