📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

मुड़िया पूर्णिमा मेले के दूसरे दिन भी फर्राटे से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, निगम ने उड़ाई अतिक्रमणकारियों की नींद

  • 13h ago
  • 150 views


मथुरा/गोवर्धन। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले के दूसरे दिन भी नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरी रफ्तार से जारी रहा। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम की टीम ने मंडी चौराहे से सौंख-गोवर्धन मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी और अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की।

अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों और नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेले, टीन-शेड, अस्थायी निर्माण और अन्य बाधाओं को हटाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।

मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्नेहा लता और नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने स्पष्ट कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि दोबारा किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मुड़िया पूर्णिमा मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। जहां भी अतिक्रमण की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है ताकि परिक्रमा मार्ग और प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेला अवधि समाप्त होने तक अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now