Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 06 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू हुईं अमरनाथ गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं, चार दिवसीय शैक्षिक भ्रमण संपन्न

अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने राजस्थान की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को करीब से जाना। कॉलेज के इतिहास विभाग की 35 छात्राओं का चार दिवसीय राजस्थान शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भ्रमण का नेतृत्व इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मांडवी राठौर ने किया।

शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने जयपुर, अजमेर, पुष्कर और चित्तौड़गढ़ के प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक विरासत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में छात्राओं ने विजय स्तंभ, राणा कुंभा महल, रानी पद्मिनी महल और जौहर स्थल का अवलोकन किया। वहीं जयपुर में आमेर किला, जयगढ़ किला, हवा महल और सिटी पैलेस सहित कई ऐतिहासिक स्थलों को देखा।

इसके अलावा अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर दर्शन किए, जबकि पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को जाना।

इस चार दिवसीय शैक्षिक भ्रमण ने छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ ऐतिहासिक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया। भ्रमण के माध्यम से छात्राओं को राजस्थान के इतिहास, कला, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को समझने का अवसर मिला।

Previous News

अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन दिखाएंगे रामायण; उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि!