प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों का सम्मान, नि:शुल्क शिक्षा संस्थान ने बढ़ाया उत्साह

  • 55 days ago
  • 137 views


मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र स्थित जरारा में श्री रामशरण नि:शुल्क शिक्षा संस्थान द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत फार्म हाउस जरारा में रविवार को श्री रामशरण नि:शुल्क शिक्षा संस्थान द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संस्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 10 की छात्रा खुशी वर्मा ने 87.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि प्रियंका राघव निवासी जरारा ने 83.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं कक्षा 12 में उमा शर्मा ने 86 प्रतिशत और पूनम राघव बेरा ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

संस्थान के संस्थापक कृष्ण कुमार सारस्वत ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को प्रतिमा, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रेरणादायक पुस्तक, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जरारा एवं आसपास के गांवों से पहुंचे संभ्रांत लोगों में बच्चू सिंह, उदल सिंह, जगदीश सारस्वत सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

संस्थान के संस्थापक कृष्ण कुमार सारस्वत और अध्यापक हरिओम सिंह ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देकर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है और संस्थान आगे भी विद्यार्थियों को इसी प्रकार प्रोत्साहित करता रहेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now