पिता गया था शादी में, गांव के युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

  • 64 days ago
  • 304 views


मथुरा जिले में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब किशोरी का पिता किसी रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now