खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
बिहार की राजधानी पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र की हार्डिंग रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह इलाका वीवीआईपी ज़ोन माना जाता है, जहां मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आवाजाही रहती है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में शव मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि जिस स्थान पर शव मिला, वहां हत्या नहीं हुई। शक जताया जा रहा है कि अपराधियों ने वारदात किसी अन्य जगह अंजाम दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को हार्डिंग रोड पर लाकर फेंक दिया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक से खून भी निकल रहा था।
सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव किस वाहन से लाया गया, कब लाया गया और उसे वहां छोड़कर कौन फरार हुआ। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई मौत का मामला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी।
बिहार की राजधानी पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र की हार्डिंग रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह इलाका वीवीआईपी ज़ोन माना जाता है, जहां मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आवाजाही रहती है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में शव मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि जिस स्थान पर शव मिला, वहां हत्या नहीं हुई। शक जताया जा रहा है कि अपराधियों ने वारदात किसी अन्य जगह अंजाम दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को हार्डिंग रोड पर लाकर फेंक दिया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक से खून भी निकल रहा था। सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव किस वाहन से लाया गया, कब लाया गया और उसे वहां छोड़कर कौन फरार हुआ। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई मौत का मामला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!