पश्चिम बंगाल नतीजों पर BJP का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

  • 69 days ago
  • 217 views


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान सामने आते ही लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और जीत के रुझानों पर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे जलाकर जश्न मनाया।

इस मौके पर अरविंद गुप्ता ने कहा कि यह परिणाम पार्टी की नीतियों, मजबूत नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

जश्न के दौरान पूरे कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now