पंजाब में बम धमकी से हड़कंप, CM भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री बिट्टू को उड़ाने की धमकी

  • 66 days ago
  • 197 views


पंजाब में उस समय हड़कंप मच गया जब जालंधर और फरीदकोट के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले। धमकी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को कार बम से उड़ाने की बात भी कही गई है।

यह धमकी ऐसे समय में सामने आई है जब सीएम भगवंत मान चार दिवसीय “शुकराना यात्रा” पर हैं और यात्रा के दूसरे दिन जालंधर तथा फरीदकोट पहुंचे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जालंधर के बीएमसी चौक स्थित APJ School को ई-मेल के जरिए धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियातन बच्चों की छुट्टी कर दी। स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अभिभावकों में डर फैल गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

एडीसीपी आकर्षि जैन के अनुसार, शहर के करीब 5 से 6 स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिली हैं। साइबर क्राइम टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में जालंधर के बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा ब्लास्ट की घटना भी सामने आई थी। ऐसे में लगातार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है। फिलहाल संवेदनशील इलाकों और स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now