स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नए बस स्टैंड स्थित रेलवे पुल पर चल रहा निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुल को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से लोगों को हो रही आवाजाही की परेशानी काफी हद तक समाप्त हो गई है।
रेलवे ने निर्माण कार्य के लिए प्रशासन से 15 दिनों का समय मांगा था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य 7 जुलाई तक पूरा होना था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। मौसम साफ होने के बाद कार्य पूर्ण कर पुल को अब सुचारु रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया है।
पुल खुलते ही नए बस स्टैंड पर रोडवेज बसों का संचालन भी सामान्य होने लगा है। अब यात्रियों और वाहन चालकों को लंबा डायवर्जन नहीं लेना पड़ेगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
स्थानीय लोगों ने पुल खुलने पर राहत जताई है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान रोजाना जाम और वैकल्पिक मार्गों की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी, लेकिन अब यातायात सामान्य होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
हालांकि नागरिकों का कहना है कि पुल खुलने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में जलभराव और सड़क की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को पूरी तरह सुविधाजनक आवागमन मिल सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर