नवरात्र के पहले दिन पथवारी मंदिर मार्ग पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान, खबर के बाद...
- 9h ago
मथुरा में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति फेज-6.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना फरह की शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। साथ ही बसों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ की घटनाओं का सामना करने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करने और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
पुलिसकर्मियों ने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके अलावा महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा गया।
इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एंबुलेंस सेवा 102 व 108 और अग्निशमन सेवा 101 के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
मथुरा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने और महिला सुरक्षा के प्रति सामाजिक सहभागिता मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
मथुरा में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति फेज-6.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना फरह की शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। साथ ही बसों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ की घटनाओं का सामना करने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करने और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। पुलिसकर्मियों ने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके अलावा महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा गया। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एंबुलेंस सेवा 102 व 108 और अग्निशमन सेवा 101 के बारे में भी विस्तार से बताया गया। मथुरा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने और महिला सुरक्षा के प्रति सामाजिक सहभागिता मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!