नवरात्र के पहले दिन पथवारी मंदिर मार्ग पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान, खबर के बाद...
- 9h ago
धर्मनगरी मथुरा में श्री मथुरा पुरी पंचकोसी परिक्रमा के आयोजन की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। वेक अप वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में गोपाल मंदिर, मथुरा में पूज्य श्री श्री 108 श्री यदुनंदन महाराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें परिक्रमा की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 3 जनवरी 2027, रविवार को एकादशी तिथि के अवसर पर श्री मथुरा पुरी पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। परिक्रमा का शुभारंभ प्रातः 11 बजे पुण्यतीर्थ विश्राम घाट से होगा। यह आयोजन गोपाल वैष्णव पीठ के पीठाधीश्वर पूजनीय श्री श्री 1008 श्री पुरुषोत्तम लाल महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने परिक्रमा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ, सुगम तथा व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग और बेहतर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर मथुरा की समस्त सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और धर्मप्रेमी जनता से इस पावन आयोजन से जुड़ने तथा अपना सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया गया।
बैठक में बृजेश दत्त चतुर्वेदी, रामकिशन, कांतानाथ, प्रहलाद, मकरंद बाबा, रामदास, श्रीमती पुष्पा और लालकृष्ण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
धर्मनगरी मथुरा में आयोजित होने वाली यह पंचकोसी परिक्रमा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक परंपरा से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।
धर्मनगरी मथुरा में श्री मथुरा पुरी पंचकोसी परिक्रमा के आयोजन की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। वेक अप वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में गोपाल मंदिर, मथुरा में पूज्य श्री श्री 108 श्री यदुनंदन महाराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें परिक्रमा की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 3 जनवरी 2027, रविवार को एकादशी तिथि के अवसर पर श्री मथुरा पुरी पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। परिक्रमा का शुभारंभ प्रातः 11 बजे पुण्यतीर्थ विश्राम घाट से होगा। यह आयोजन गोपाल वैष्णव पीठ के पीठाधीश्वर पूजनीय श्री श्री 1008 श्री पुरुषोत्तम लाल महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने परिक्रमा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ, सुगम तथा व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग और बेहतर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मथुरा की समस्त सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और धर्मप्रेमी जनता से इस पावन आयोजन से जुड़ने तथा अपना सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया गया। बैठक में बृजेश दत्त चतुर्वेदी, रामकिशन, कांतानाथ, प्रहलाद, मकरंद बाबा, रामदास, श्रीमती पुष्पा और लालकृष्ण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। धर्मनगरी मथुरा में आयोजित होने वाली यह पंचकोसी परिक्रमा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक परंपरा से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!