दिल्ली प्रदर्शन पर श्रीकांत शर्मा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले— विपक्ष देश में अराजकता फैलाना चाहता है

  • संवाददाता: पवन शर्मा
  • 10h Ago 239 Views


दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर मथुरा-वृंदावन विधायक एवं भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का मुद्दा महज एक बहाना है और विपक्ष देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विपक्ष देश की तरक्की और मजबूत सीमाओं को पचा नहीं पा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ईवीएम और बैलेट पेपर, दोनों के जरिए चुनाव जीतती रही है। विपक्षी गठबंधन को पराजित लोगों का समूह बताते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों और उपचुनावों में भी भाजपा की जीत का दावा किया।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि उन्हें अपनी चुनावी हार पर आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के राजनीतिक सहयोगियों को लेकर भी तंज कसा और उत्तर प्रदेश में भाजपा को जनता का समर्थन मिलने की बात कही।

‘देश न पाकिस्तान बनेगा, न बांग्लादेश’

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी दलों को समझ लेना चाहिए कि भारत पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता चुनाव के जरिए विपक्ष को जवाब देगी।

श्रीकांत शर्मा के इन बयानों से दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now