मथुरा में 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, 30 विद्यालयों ने लिया भाग

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 9h Ago 90 Views


मथुरा के गणेशरा स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों की 70वीं जनपदीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 12 से 14 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद डॉ. देशराज सिंह ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन जनपद के 30 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस खेल प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बीकेजीएस परखम के धर्मेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बजाना इंटर कॉलेज के प्रदीप ने बाजी मारी।

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जनता जनार्दन इंटर कॉलेज की पलक कुमारी और श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज, उसफर की भावना ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी बदन सिंह ने संभाली। संचालन डॉ. मनवीर सिंह और अनिल सिंह छोकर ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता 14 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now