मथुरा सांसद हेमा मालिनी का 10 दिवसीय दौरा कार्यक्रम जारी, 10 दिनों में विकास, धर्म और जनसेवा से जुड़े कई बड़े आयोजनों में होंगी शामिल

  • 63 days ago
  • 425 views


मथुरा जनपद की सांसद हेमा मालिनी का 10 मई से 20 मई 2026 तक का विस्तृत दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस दौरान सांसद हेमा मालिनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लोकार्पण, सामाजिक कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों और प्रशासनिक बैठकों में भाग लेंगी।

12 मई को बलदेव नगर पंचायत में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया जाएगा।

13 मई को बरसाना स्थित भक्ति वेदांत हॉस्पिटल में CSR के अंतर्गत IOCL द्वारा कराए गए कार्यों का उद्घाटन होगा।

14 मई को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर MVDA के लिए HDFC बैंक द्वारा स्थापित 500 सोलर लाइटों का लोकार्पण किया जाएगा, साथ ही नगर निगम मथुरा-वृंदावन के “मेरो मथुरा” ऐप की लॉन्चिंग भी की जाएगी।

15 मई को वार्ड नंबर 38 पुष्पा धाम कॉलोनी दामोदरपुरा में आवास विकास परिषद द्वारा स्वीकृत 1 किलोमीटर लंबे सीसी मार्ग का उद्घाटन प्रस्तावित है।

16 मई को Sanskriti University, छाता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ होगा।

17 मई को वृंदावन स्थित Geeta Shodh Sansthan में “कृष्ण भक्ति पद” पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित किया जाएगा।

18 मई को सांसद जिला कलेक्ट्रेट मथुरा में दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

20 मई को वृंदावन में आयोजित “भिक्षा मुक्त मथुरा” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

सांसद के इस दौरे को विकास, धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की श्रृंखला के रूप में देखा जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now