श्री राधा वैली में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, बच्चों सहित बड़ी संख्या में जुटे सोसाइटीवासी

  • 4h Ago 99 Views


मथुरा। श्री राधा वैली के सेक्टर-5 एवं सेक्टर-6 में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोवर्धन पार्क स्थित होलिका चौक के समीप सामूहिक गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सोसाइटी के महिला, पुरुष, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सोसाइटीवासियों ने सामूहिक रूप से भगवान श्रीकृष्ण और श्री गिरिराज जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सभी ने अपने परिवारों, समाज और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस आयोजन में बच्चों का उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने अपने परिवारों के साथ पूजा में हिस्सा लिया और भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं त्योहारों के महत्व को करीब से जाना। सामूहिक रूप से आयोजित ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने का भी माध्यम बनते हैं।

गोवर्धन पूजा की खास बात यह रही कि सोसाइटी के निवासियों ने आपसी सहयोग और सामूहिक भावना के साथ आयोजन को सफल बनाया। सभी लोग एक परिवार की तरह एकत्रित हुए और पर्व मनाकर सामाजिक एकता, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ठा. आर.के. सिंह यदुवंशी, सुष्मिता सिंह, किशन चतुर्वेदी, पंडित गोपाल वल्लभ आचार्य, मनोज गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, प्राची सिंह, सूबेदार सतीश फौजदार, पीके कुलश्रेष्ठ, तुषार फौजदार, टीना गुप्ता, मनोज कुमार, योगेश सिसोदिया, सोनाली सिंह, यक्षित, विधि, विधान, अक्कू, दर्श, जतिन, वैष्णवी, केके सक्सेना, आशुतोष पाठक, कल्लू खंडेलवाल सहित सोसाइटी के अनेक निवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भगवान श्रीकृष्ण और श्री गिरिराज जी महाराज से प्रार्थना की कि श्री राधा वैली सहित पूरे क्षेत्र में सुख, शांति, प्रेम, भाईचारा और समृद्धि बनी रहे तथा सभी परिवारों पर प्रभु की कृपा सदैव बरसती रहे।

सामूहिक सहयोग और सामाजिक एकता के इस आयोजन ने सोसाइटीवासियों के बीच अपनत्व और पारिवारिक संबंधों को और मजबूत करने का संदेश दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now