वृंदावन पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म के मामले में वांछित 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 6h Ago 158 Views


मथुरा के थाना वृंदावन पुलिस को एक मामले में सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म के अभियोग में वांछित चल रहे 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम नगला नेता, थाना जैत, जनपद मथुरा के रूप में हुई है।

आरोपी को 10 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:49 बजे गिरफ्तार किया गया। वह थाना वृंदावन में दर्ज मुकदमा संख्या 0726/2026 धारा 64(1), 123 और 351(3) बीएनएस के तहत वांछित था।

गिरफ्तारी के बाद थाना वृंदावन पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार

  • निरीक्षक बॉबी कुमार

  • हेड मोहर्रिर अखिलेश कुमार

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now