भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं भाई को तिलक करने जा रही विवाहिता की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत

  • संवाददाता: धनीराम खंडेलवाल
  • 6h Ago 106 Views


मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में छटीकरा के समीप भाई दूज के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अपने भाई को तिलक करने मायके जा रही 26 वर्षीय विवाहिता मिथिलेश की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने परिवार की त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

मृतका मिथिलेश पत्नी पुष्पेंद्र निवासी हथकोली, बलदेव अपने पति और दो बच्चों के साथ बाइक से मायके गांव धीमरी, शेरगढ़ जा रही थीं। बुधवार सुबह छटीकरा के समीप अचानक वह चलती बाइक से सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में दोनों बच्चे सुरक्षित रहे, जबकि पति भी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जिस बहन को भाई के माथे पर तिलक लगाकर भाई दूज मनानी थी, उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now