राया के नगला हरी में आग का तांडव, दो बुर्जी समेत कृषि सामग्री जलकर राख...
- 4h ago
मथुरा। जनपद के थाना राया क्षेत्र के गांव नगला हरी में गोवर्धन पूजा की देर रात बुर्जी-बिटोरों में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी चपेट में दो बुर्जी, बाजरा की करब, धान की पराली, लकड़ियां और एक बिटोरा आ गया। देखते ही देखते पूरी कृषि सामग्री जलकर राख हो गई। हादसे में पशुओं के चारे सहित अन्य जरूरी सामग्री नष्ट होने से पीड़ित किसान को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
घटना के दौरान बुर्जी-बिटोरों से आग की ऊंची लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने मिलकर कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस घटना में पीड़ित लटूरी सिंह ने कुछ नामजद लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
गोवर्धन पूजा के दिन हुई इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित को उचित सहायता दिलाने की मांग की है।
मथुरा। जनपद के थाना राया क्षेत्र के गांव नगला हरी में गोवर्धन पूजा की देर रात बुर्जी-बिटोरों में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी चपेट में दो बुर्जी, बाजरा की करब, धान की पराली, लकड़ियां और एक बिटोरा आ गया। देखते ही देखते पूरी कृषि सामग्री जलकर राख हो गई। हादसे में पशुओं के चारे सहित अन्य जरूरी सामग्री नष्ट होने से पीड़ित किसान को काफी नुकसान उठाना पड़ा। घटना के दौरान बुर्जी-बिटोरों से आग की ऊंची लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने मिलकर कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में पीड़ित लटूरी सिंह ने कुछ नामजद लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। गोवर्धन पूजा के दिन हुई इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित को उचित सहायता दिलाने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!