स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित धौली प्याऊ इलाके में ठगी की लगातार घटनाओं से महिलाओं में भय का माहौल है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई महिलाएं अब घर से बाहर निकलने से भी डर रही हैं। बीते 12 दिनों में एक जैसी वारदातों में करीब 6 महिलाएं ठगी का शिकार हो चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार, ठग पहले महिलाओं को बातों में उलझाते हैं और फिर कथित तौर पर ‘वशीकरण’ कर उनके कानों के कुंडल उतरवा लेते हैं। इसके बाद पीड़ित महिला को किसी सुनसान स्थान, जैसे रेलवे स्टेशन या हाईवे के पास छोड़कर फरार हो जाते हैं।
पहली घटना 25 अप्रैल को तिवारी बाड़ा निवासी एक महिला के साथ हुई, जो दही लेने बाजार गई थीं। इसके बाद इसी तरह की घटनाएं मालीपाड़ा, चुंगी गली और अन्य इलाकों में सामने आईं। ताजा मामला सब्जी लेने गई एक महिला के साथ हुआ, जिसे बहला-फुसलाकर कुंडल उतरवा लिए गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वारदातों के पीछे बाहरी लोगों का हाथ हो सकता है। कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया है कि हाल ही में इलाके में खुले कबाड़ गोदाम से जुड़े संदिग्ध लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
कई घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी हैं, जिससे पुलिस को सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर इस गिरोह को पकड़ने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर