स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा में रविवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए गए। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, चोरी के बिजली तार और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
जानकारी के अनुसार थाना जैत पुलिस को रात करीब 2:50 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि तार चोरी में वांछित बदमाश आगरा-दिल्ली सर्विस रोड स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी।
पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी हरवीर के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने उसके दो साथियों गोपाल और सुग्रीव को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार, तीन तमंचे, जिंदा कारतूस, 7300 रुपये नकद और चोरी किए गए बिजली के तार के 10 बंडल बरामद किए हैं।
पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह निर्माणाधीन इमारतों से महंगे बिजली के तार चोरी करने का आदी है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर