नवरात्र के पहले दिन पथवारी मंदिर मार्ग पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान, खबर के बाद...
- 10h ago
मथुरा में जमुनापार थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पानीगांव लिंक रोड पर हुई मुठभेड़ में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के करीब तीन बजे जमुनापार पुलिस और एसओजी टीम पानीगांव लिंक रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों भागने लगे। पीछा करने के दौरान उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और दोनों घायल हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव सिहोरा निवासी नवनीत और रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद करने की बात कही है।
सीओ संदीप सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 5 अक्टूबर की रात झगड़े के बाद एक युवक का अपहरण करने और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में हत्या कर शव यमुना नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। हालांकि, मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि जांच और साक्ष्यों के आधार पर होगी।
गौरतलब है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार, ग्रामीणों और समाजसेवियों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की थी।
मथुरा में जमुनापार थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पानीगांव लिंक रोड पर हुई मुठभेड़ में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के करीब तीन बजे जमुनापार पुलिस और एसओजी टीम पानीगांव लिंक रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों भागने लगे। पीछा करने के दौरान उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और दोनों घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव सिहोरा निवासी नवनीत और रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद करने की बात कही है। सीओ संदीप सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 5 अक्टूबर की रात झगड़े के बाद एक युवक का अपहरण करने और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में हत्या कर शव यमुना नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। हालांकि, मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि जांच और साक्ष्यों के आधार पर होगी। गौरतलब है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार, ग्रामीणों और समाजसेवियों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की थी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!